IPL 2020 में डेब्यू करते ही धमाल मचा सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, नंबर 1 पर होगी सबकी नजर

आईपीएल 2020 में बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिनका इस लीग में डेब्यू होने वाला है और उनमे से कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जो डेब्यू के साथ ही धमाल मचा सकते हैं। इसी वजह से आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2020 में डेब्यू करते है अपना जलवा दिखा सकते हैं।
1. यशस्वी जायसवाल
आईपीएल 2020 की नीलामी के दौरान यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। बता दें कि अंडर-19 विश्व कप में जायसवाल शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे, जिस वजह से इस वर्ष आईपीएल में उनका धमाल देखने को मिल सकता है।
2. रवि बिश्नोई
आईपीएल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने रवि बिश्नोई को खरीदा था। अंडर-19 विश्व कप में इस साल रवि बिश्नोई सबसे अधिक विकेट लिया था। इस वजह से आईपीएल 2020 में उनका जलवा देखने को मिल सकता है।
3. शेल्डन कॉटरेल
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल भी इस साल आईपीएल में डेब्यू करने वाले हैं। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने नीलामी के दौरान उन्हें खरीदा था। ऐसे में कॉटरेल डेब्यू मैच से ही धमाल मचा सकते हैं।
4. एलेक्स कैरी
आईपीएल 2020 में एलेक्स कैरी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए डेब्यू करने वाले हैं। पिछले कुछ समय से वो शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं, जिस वजह से आईपीएल में उनका जलवा देखने को मिल सकता है।
5. इसुरु उडाना
आईपीएल 2020 के लिए आरसीबी की टीम ने इसुरु उडाना को खरीदा है। बता दें कि इसुरु उडाना इस लीग में पहली बार खेलते दिखाई देंगे। इस वजह से वो आईपीएल 2020 में डेब्यू मैच ही धमाल मचा सकते हैं।
Previous
Next Post »