अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप 15 फिल्में, शर्त लगा लीजिए, इनके नाम भी नहीं सुने होंगे आपने

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है। अगर आप अमिताभ बच्चन के बड़े वाले फैन हैं तो भी हम दावा करते हैं कि इन फिल्मों से आप अब तक अंजान है। जी हां, भले ही अमिताभ बॉलीवुड के शहशांह है, लेकिन उनके नाम पर ऐसी फिल्मों की भी लंबी फेहरिस्त है, जो कब आईं और कब चली गईं किसी को पता नहीं चला। आप खुद ही देखिए, क्या पहले इन फिल्मों का नाम भी आपने सुना। अमिताभ का ये लुक फिल्म 'तलिसमान' का है।

15) तीन पत्ती - डायरेक्टर लीना यादव की 'तीन पत्ती' फिल्म में बिग बी के साथ श्रद्धा कपूर, आर माधवन, राइमा सेन लीड रोल में थे। ये श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म थी।
14) आग - फिल्म 'राम गोपाल वर्मा की आग' के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मोहन लाल और प्रियंका कोठारी लीड रोल में थे। ये फिल्म इतनी बुरी साबित हुई कि इस बार आजतक जोक बनते हैं।
13) एतबार - विक्रम भट्ट की फिल्म 'एतबार' में अमिताभ बच्चन के साथ बिपाश बासु, जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। फिल्म बुरी तरह से पिटी।
12) अलादीन - सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' में अमिताभ बच्चन के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रितेश देशमुख लीड में थे।
11) फैमिली - डायरेक्टर राजकुमार सन्तोषी की फिल्म 'फैमिली' में अमिताभ बच्चन के साथ अक्षय कुमार, भूमिका चावला लीड रोल में थे।
10) सरकार 3 - डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार 3' में अमिताभ बच्चन, यामी गौतम, रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ, अमित साध लीड रोल में थे। यह सरकार सीरीज की सीक्वल फिल्म थी।
9) डिपार्टमेंट - राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट' में बिग बी के साथ संजय दत्त, राणा दग्गुबती लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद राम गोपाल वर्मा और संजय दत्त के बीच अनबन हो गई थी।
8) तलिस्मान - इस फिल्म का डायरेक्शन राम माधवन ने किया था, इस फिल्म में अमिताभ एक सुपरहीरो का किरदार निभा रहे थे। लेकिन इस फिल्म का क्या हुआ कुछ अता-पता नही है।
7) अग्नि वर्षा - 2002 में आई इस फिल्म में अमिताभ के अलावा रवीना टंडन,नागार्जुन और जैकी श्राफ भी थे, इस फिल्म में अमिताभ ने भगवान का किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म अमिताभ के लिए भाग्यशाली नहीं रही।
6) नजर - इस फिल्म में अमिताभ के साथ जया बच्चन भी नजर आई थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा काम नहीं कर पाई।
5) हम कौन है - इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र और डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इतने बड़े कलाकारों के बावजूद भी ये फिल्म कोई पहचान नहीं बना पाई।
4) गंगा देवी - ये एक भोजपुरी फिल्म थी जिसमें अमिताभ और निरहुआ साथ में नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई। शायद ही आपने कभी इस फिल्म का नाम सुना हो।
3) गंगोत्री - अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में मनोज तिवारी और भूमिका चावला के साथ नजर आए थे।इस भोजपुरी फिल्म में अमिताभ बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ दिखे।
2) यार मेरी जिंदगी - अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

1) दिल जो भी कहे - अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप फिल्मों में एक और नाम है, ‘दिल जो भी कहे’।
दोस्तों अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें। ऐसी ही खबरें लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
Previous
Next Post »