5. पेटा - इस साल रिलीज हुई रजनीकांत और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म पेटा साउथ में सुपरहिट हुई वही हिंदी में फ्लॉप हो गई है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 232 करोड़ रुपए कमाए जिसमे हिंदी भाषा से सिर्फ 1.92 करोड़ रुपए है.
4. पहलवान - इस महीने रिलीज हुई साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म पहलवान कन्नड़ सहित हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में एक साथ रिलीज हुई थी. सुदीप और सुनील शेट्टी की मुख्य भूमिका में बनी यह फिल्म भी साउथ में सुपरहिट जबकि हिंदी में फ्लॉप हुई है. इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने सिर्फ 2.39 करोड़ रुपए कमाए है.
3. आई - तमिल भाषा की यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया था. इस फिल्म के हिंदी वर्जन का परमोशन सुपरस्टार विक्रम ने बिग बॉस में भी किया मगर हिंदी भाषा में यह फिल्म नहीं चल पाई. वही साउथ में यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. हालांकि बाद में टीवी पर इस फिल्म के हिंदी वर्जन को बहुत पसंद किया गया.
2. अनजान - सूर्या, विद्युत जामवाल, मनोज बाजपेयी और सामन्था की मुख्य भूमिका में बनी यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. एन लिंगुस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तमिल और हिंदी में रिलीज़ंज किया गया था. इस फिल्म का हिंदी वर्जन सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया था. अच्छी कहानी के बावजूद भी यह फिल्म हिंदी में फ्लॉप हो गई थी.
1. एंथिरन - तमिल सिनेमा की मास्टरपीस फिल्म कही जाने वाली एंथिरन को तमिल के साथ साथ तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया गया था. साल 2010 में रिलीज हुई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई लेकिन आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि यह हिंदी वर्जन में यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी. जब इसके हिंदी वर्जन को टीवी पर रिलीज किया गया तब इसे काफी सराहा गया. इसी वजह से इस फिल्म की सीक्वल 2.0 हिंदी वर्जन में बड़ी हिट साबित हुई





ConversionConversion EmoticonEmoticon