
सलमान खान और भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' पहली बार साथ काम किया. फिल्म के साथ इन दोनों की जोड़ी भी काफी हिट हुई. लेकिन अफसोस इस फिल्म की सक्सेस के बाद इन दोनों की जोड़ी फिर कभी साथ नहीं दिखाई दी. सलमान खान आज एक बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है, लेकिन भाग्यश्री इस फिल्म के बाद से ही पर्दे से नदारद रहीं. अब वह पर्दे पर वापसी कर रही हैं और तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में नजर आने वाली हैं.
लॉकडाउन के चलते शूटिंग अभी रूकी हुई है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक फोटोशूट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू बताया कि एक फोटोग्राफर ने सलमान खान को उन्हें पकड़कर स्मूच करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि एक फोटोग्राफर उनकी और सलमान की कुछ हॉट तस्वीरें लेना चाहते थे. शूट से पहले वह सलमान खान को साइड में लेकर गए और उन्हें पकड़ कर स्मूच करने के लिए कहा. जिसे सुनकर वह हैरान रह गई.
भाग्यश्री ने कहा कि वह डर गई थीं. लेकिन सलमान खान जवाब सुनकर उन्होंने सुकून की सांस ली. उन्होंने बताया कि सलमान ने फोटोग्राफर को ऐसा करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह भाग्यश्री की परमिशन के बिना ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे. यह उन्हें काफी खुशी और लगा कि वह सलमान खान के साथ काम करके सुरक्षित हैं. आपको बता दें कि भाग्यश्री ने इस फिल्म के बाद कभी काम नहीं किया. उनकी शादी हो गई.
ConversionConversion EmoticonEmoticon