भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निर्देशक नीरज पांडे ने एम् एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी नाम की फिल्म बनाई थी. जिसमें महेंद सिंह धोनी के पर्सनल जीवन के कई पहलु लोगों के सामने आए. इसमें एक पहलु था महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा का. जिसके बारे में लोगों को फिल्म के माध्यम से पता चल पाया, उससे पहले कोई नहीं जानता था कि धोनी की एक प्रेमिका प्रियंका झा भी थी.
फिल्म एम एस धोनी में उनकी प्रेमिका का किरदार मशहूर अभिनेत्री दिशा पटानी ने निभाया था. फिल्म में दिशा पटानी की ख़ूबसूरती देख लोगों के मन में धोनी प्रेमिका प्रियंका झा को देखने की ललक जाग उठी. धोनी की मृतक प्रेमिका प्रियंका झा तस्वीर फिल्म के बाद सामने आई.
महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी सफल फिल्म साबित हुई. इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया था. इसके अलावा धोनी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी लक्ष्मी राय भी धोनी की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने वाली हैं. जिसमें उनके और धोनी के रियल लाइफ रोमांस को दिखाया जाएगा.



ConversionConversion EmoticonEmoticon