टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने सोशल मीडिया शेयर की बेटी की पहली फोटो, लिखा- आखिरी सांस...

 

नई दिल्ली: हाल ही में मां बनी टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनकी बेटी काफी क्यूट नजर आ रही है. स्मृति की यह फोटो अस्पताल की है. वह बच्ची के माथे पर किस करती हुई नजर आ रही हैं. स्मृति ने प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए लिखा- ' मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया. मैं वादा करती हूं आखिरी सांस तक तुम्हे प्यार करुंगी और तुम्हारी सुरक्षा करुंगी.'
बता दें कि स्मृति खन्ना ने प्रेग्नेंसी के महज चंद दिनों के बाद ही उन्होंने अपनी बॉडी का गजब ट्रांसफॉरमेशन कर सबको चौंका दिया. स्मृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जिसमें से एक डिलीवरी से पहले की और बाद की तस्वीर है. इसमें मां बनने के बाद स्मृति की फिट बॉडी को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. स्मृति ने डिलीवरी के बाद जिस तेजी से अपना वजन घटाया है, उसने उनके प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है.

स्मृति ने बेटी के जन्म से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डिलिवरी से पहले पोस्ट शेयर करके कोरोना वायरस की वजह से अपनी घबराहट के बारे में बताया था. स्मृति और उनके पति गौतम गुप्ता अपनी शादी के तीन साल बाद 15 अप्रैल को माता-पिता बने हैं. दोनों की मुलाकात टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' के सेट पर हुई थी.
Previous
Next Post »