अब तो ऐश्वर्या के चेहरे पर भी दिखने लगा है उम्र का असर, बेटी है परियों के जैसी

 ऐश्वर्या राय भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं है, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती है कभी इनको अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर देखा जाता है तो कभी रेस्टोरेंट पर । बीती रात ही वह अपनी मां बिंदा राय, बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ डिनर डेट पर दिखी थी और इन को कैमरे में कैद किया गया । यह कहना गलत नहीं होगा कि खूबसूरती का दूसरा नाम ही ऐश्वर्या राय बच्चन है । 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी अभिनेत्री आज भी खूबसूरती की मलिका है, लेकिन उम्र के साथ-साथ अब इनके चेहरे पर भी असर साफ देखने को मिल रहा है । आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की उम्र 45 साल हो चुकी है ।



ऐश्वर्या की बेटी आराध्या राय बच्चन भी दिखने में काफी हद तक अपनी मां पर ही गई है और वह देखते ही देखते काफी बड़ी हो चुकी है, इनका नाम भी बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में आने लगा है । ज्यादातर इनको अपनी मम्मी के साथ ही देखा जाता है । कई बार ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को स्कूल लेने के लिए पहुंचती है उस दौरान इनको कैमरे में कैद किया जाता है । आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि डिनर डेट के दौरान ऐश्वर्या खुले बालों में नजर आई थी तो वहीं आराध्या स्टाइलिश अंदाज में दिख रही है तो वहीं अभिषेक बच्चन का अंदाज भी काफी कुल है । ऐश्वर्या राय हाथ में बैग पकड़े हुए नजर आ रही है और कैमरे को देखते ही इन्होंने काफी तस्वीरें खिंचवाई ।

ऐश्वर्या राय अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और महंगी अभिनेत्री थी, लेकिन अब वह फिल्मों में ज्यादा काम नहीं करती है । 45 की उम्र होने के बावजूद इनकी फिटनेस वाकई में लाजवाब है। फिल्म फेस्टिवल के दौरान वह अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर दी हुई नजर आती है । भले ही आज वह फिल्मों में काम नहीं करती है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है और लोग आज भी इनको बॉलीवुड में देखना पसंद करते हैं । ऐश्वर्या राय को साल 2009 में 'पद्मश्री' से भी नवाजा गया है जो किसी भी अभिनेत्री के लिए बहुत ही बड़ी बात है ।

Previous
Next Post »