
लिस्ट में पहले नंबर पर हैं प्रियंका चोपड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है। यानी प्रियंका इंटरनेट यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। बता दें कि प्रियंका खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर हैं सनी लियोनी। सनी लियोनी को इंटरनेट यूजर्स ने 31 लाख बार सर्च किया है। SEMrush study की ये रिपोर्ट बताती है कि प्रियंका चोपड़ा के बाद सनी लियोनी को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। सनी लियोनी भी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं।वहीं तीसरे नंबर पर हैं एक्ट्रेस कटरीना कैफ। कैटरीना को 19 लाख बार सर्च किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान को जहां 21 लाख बार सर्च किया गया, वहीं ऋतिक रोशन को 13 लाख बार खोजा गया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले याहू सर्च इंजन की रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका कपूर को लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा सर्च किया गया था। इसमें रामानंद सागर का सीरियल रामायण भी शामिल था।
ConversionConversion EmoticonEmoticon