दुबलेपन और सांवले रंग की वजह से 110 बार रिजेक्ट हुआ ये अभिनेता, अब बन चुका है सुपरस्टार

 बॉलीवुड हो या हॉलीवुड! आज दोनों ही इंडस्ट्री में फिटनेस का क्रेज़ है। जहां ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए हमारे पसंदीदा कलाकार जिम में घंटों पसीना बहाकर एक सुंदर एवं सुडौल शरीर हासिल करते है लेकिन बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए फिटनेस और फेयरनेस की नही बल्कि टैलेंट की जरूरत होती है। यह बात अभिनेता राजकुमार राव ने साबित की है।

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरगाओं के एक आम परिवार में हुआ था। बचपन से ही यह शाहरुख खान के जीवन से प्रेरित थे और एक्टिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते थे। बतादें की कॉलेज में आर्ट ग्रेजुएशन के दौरान राजकुमार ने दिल्ली के क्षितिज रिपर्टी और श्री राम सेंटर जैसे थिएटर में भी काम किया और अपनी एक्टिंग स्किल को सुधारा।

दुबलेपन और सांवले रंग की वजह से हुए रिजेक्ट:

पढ़ाई पूरी होने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से भी उन्होंने एक्टिंग सीखी और इन सबके बाद सपनो की नगरी मुम्बई चले गये। गौरतलब है की अपने शुरुआती केयर में इन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। जहां अपने दुबलेपन और सावंले रंग की वजह से करीब 110 से भी ज्यादा ऑडिशन से उन्हें निराशा ही मिली।

संबंधित इमेज
फिर देर ही सही लेकिन 2010 में उन्हें रन नाम की बॉलीवुड फ़िल्म में एक छोटा सा रोल मिला। हालांकि उनकी प्रतिभा के सामने यह रोल बहुत छोटा था। लेकिन उनका यह टैलेंट दिवाकर बनर्जी को नजर आया और उन्होनें राजकुमार राव को अपनी फिल्म LSD के लिए साईन कर लिया। फिल्म की रिलीजिंग के बाद राजकुमार के काम को काफी सराहा गया और यही से उनके कैरियर ने उड़ान भरी और आगे जाकर रागिनी MMS जैसी फिल्म से स्टार बन गए।

अब बन चुके है सुपरस्टार:

साधारण से दिखने वाले राजकुमार राव आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक है। अब यह तलाश, स्त्री, डॉली की डोली, काई पो छे जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड के युवा सुपरस्टार बन चुके है।

अभिनेता राजकुमार राव के बारे में आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। सेलेब्स से जुड़ी ऐसी खबरों के लिए हमें फॉलो करें। पोस्ट को लाइक एवं शेयर जरूर करें।
Previous
Next Post »