भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 2.0 को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म में विलन पक्षीराज का रोल अक्षय कुमार ने निभाया था। बतादें इनके पहले भी यह फिल्म 5 अभिनेताओं को ऑफर की गई थी। चलिए देखते है।
5. नील नितिन मुकेश - बॉलीवुड के ये अभिनेता फिल्मों में अपने विलन की भूमिका के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। गौरतलब है कि इन्हें 2.0 भी ऑफर हुई थी। लेकिन बाद में निर्देशक को लगा कि रजनीकांत की फिल्म में उनका रोल फिट नही होगा। इस वजह से नील पीछे हट गये।
4. आमिर खान - मिस्टर परफेक्शनिस्ट मुश्किल से साल में एक फिल्म करते है। इस बीच वह दूसरी फिल्मों में हाथ नही डालते। वैसे तो रजनीकांत के साथ पूरा बॉलीवुड काम करना चाहता है लेकिन आमिर दंगल के शूटिंग की वजह से 2.0 को हामी नही भर पाये।
3. कमल हासन - रजनीकांत की तरह ही कमल हासन भी दक्षिण के आज एक दिग्गज अभिनेता है। इसके चलते कमल हासन ने भी फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया, क्योकि वह रजनीकांत के अपोजिट काम करना नही चाहते थे।
2. ऋतिक रोशन - आज इन्होनें कृष जैसी सुपरहीरो वाली फिल्मों से भारतीय दर्शकों के दिलो में एक अलग ही जगह बना ली है। दरअसल इसी छवि को बरकरार रखने के लिए ऋतिक ने फिल्म 2.0 में काम करने से इंकार कर दिया।
1. अर्नाल्ड श्वार्जनेगर - हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर तो पूरी दुनियाभर में मशहूर है। उनकी इसी लोकप्रियता की वजह से एस. शंकर ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी। लेकिन ज्यादा फीस के चलते शंकर उन्हें फिल्म नही ला पाये।
इनमे से कौन सा अभिनेता पक्षीराज के किरदार के लिए सही होता? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। ऐसी ही लगातार खबरो के लिए हमें फॉलो करें। पोस्ट को लाइक एवं शेयर जरूर करें।





ConversionConversion EmoticonEmoticon