
आज हम आप लोगों को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के 5 ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो शूटिंग के दौरान मरते-मरते बचे थे l तो चलिए जाने आखिरकार कौन है वह 5 सितारे l
1) अनिल कपूर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता अनिल कपूर फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे l उस दौरान अनिल कपूर हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिए ट्रेन में उतर रहे थे l उस दौरान बड़ा हादसा होने से बचा क्योंकि बीच में ब्रिज आ गया था l
2) अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की बात की जाए तो फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन के समय अमिताभ बच्चन एक टेबल से जा टकराए थे l उस समय अमिताभ बच्चन को बहुत ही गहरी चोट आ गई थी और कई दिनों तक वह हॉस्पिटल में भर्ती थे l
3) आमिर खान
फिल्म गुलाम में आमिर खान एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिसमें वह ट्रेन के सामने जंप करते समय मरते मरते बचे थे l
4) ऐश्वर्या राय बच्चन
यदि हमें ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो फिल्म खाकी की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय को जीप से टकराने की वजह से बहुत ही गहरी चोट आ गई थी l
5) जॉन अब्राहम
फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में अनिल कपूर को जॉन अब्राहम पर नकली गोली चलानी थी, तकरीबन 4 से 5 फीट की दूरी से l लेकिन उस दौरान अनिल कपूर ने मात्र 1.5 फुट की दूरी से ही गोली चला दी थी l जिस वजह से जॉन अब्राहम मरते मरते बचे थे l





ConversionConversion EmoticonEmoticon