राजपूत घराने से ताल्लुक रखती है 34 वर्षीय यह अभिनेत्री, अभी तक नही की शादी

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफल होने के लिए सिर्फ खूबसूरती और टैलेंट ही सब कुछ नही होता बल्कि बेहतर किस्मत होना भी बहुत जरूरी है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री सोनल चौहान के साथ हुआ है। जहां अपने टैलेंट के दम पर इन्होंने कई अवार्ड हासिल किये और आज बॉलीवुड की चुनिंदा खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। हालांकि बदकिस्मती से यह फिल्मों में कोई खास कमाल नही दिखा पाई।

34 वर्षीय सोनल चौहान का जन्म बुलंदशहर, आगरा में हुआ था। सोनल एक राजपूत फैमिली से तालुक रखती है। बतादें की अभिनेत्री होने के अलावा सोनल एक सिंगर एवं मॉडल है। इन्होंने एल्बम 'कैसे बताऊ' में सिंगर KK के साथ डुएट किया। यह 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड टूरिज्म' का अवार्ड हासिल करने वाली पहली अभिनेत्री है। इस अवार्ड को हासिल करने के बाद इन्हें कई एड्ज जैसे नोकिया, पोंड्स और डिश टीवी का हिस्सा बनने का मौका मिला।
इन सभी के चलते सोनल को हिमेश रेशमिया के साथ पहली बार 'आपका सुरूर' एल्बम से ऑनस्क्रीन आने का मौका मिला। फिर एक दिन रेस्टॉरेंट में निर्देशक कुणाल देशमुख की नजर सोनल पर पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म 'जन्नत' के लिए सोनल को साइन किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद इन्होंने बुड्ढा होगा तेरा बाप, 3G, पलटन और जैक एंड दिल जैसी फिल्मों में किया। बदकिस्मती यह सारी फ्लॉप साबित हुई।
बॉलीवुड के अलावा यह कुछ तेलुगु फिल्में भी कर चुकी है। फिल्मों में नाकामयाब रही यह अभिनेत्री 34 साल की हो गई है और आज भी शादी के बंधन से दूर है। इन्हें आखरी बार 2018 की हिंदी फिल्म 'जैक एंड दिल' मे देखा गया। फिलहाल इन्हें कोई भी फिल्म साइन करने को नही मिली है लेकिन हम उम्मीद करते है की यह जल्द ही बॉलीवुड की फिल्में करे और इस इंडस्ट्री में कामयाब हो।

सोनल चौहान के बारे में आपकी क्या राय है यह हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर करे। ऐसी ही खबरो के लिए हमे फॉलो करें।
Previous
Next Post »