कहते है "सफलता एक दिन में नही मिलती लेकिन एक दिन जरूर मिलती है"। बॉलीवुड कलाकारों का इतिहास भी कुछ ऐसा ही है। जहां सारे बड़े दिग्गज अभिनेता को अपनी पहली फिल्म से सफलता नही मिली लेकिन आगे जाकर वह भारत के सुपरस्टार बने। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओ के नाम बतायेंगे, जिन्हें पहली फिल्म से ही बड़ी सफलता मिली और आज वह हम सबके फेवरेट स्टार बन गये।
7. वरुण धवन - यह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नही की थी। लेकिन फिल्म 'कलंक' के फ्लॉप होने के बाद यह अपने इस रिकॉर्ड कायम नही रह पाये। हम सभी जानते है की 'मैं तेरा हीरो' इनकी पहली सोलो फिल्म थी। जिससे इन्होनें सभी के दिल मे जगह बना ली।
6. राम चरण तेज़ा - फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम ही हुआ है, कि बाप और बेटे दोनों इसमें जगह बना पाये। दरअसल आज राम चरण अपने पिता चिरंजीवी के नक्शेकदम पर चलकर साउथ के सुपरस्टार बन गये है। हालांकि यह अपनी पहली फिल्म 'चिरुथा' से ही छा चुके थे।
5. ऋतिक रोशन - दुनिया के सबसे हैण्डसम अभिनेताओं में शुमार ऋतिक रोशन दरअसल अपनी पहली सोलो फिल्म 'कहो ना प्यार है' से स्टार बन गये थे। वहीं सुपरहीरो कृष जैसी फिल्म के बाद आज बॉलीवुड में इनका एक अलग ही स्थान है।
4. टाइगर श्रॉफ - बॉलीवुड के यह हीमैन आज अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते है। वैसे तो इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत ही एक्शन फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। फिल्म में इनकी पर्सनालिटी और एक्शन को काफी ज्यादा पसंद किया गया और टाइगर बॉलीवुड के सबसे महंगे युवा अभिनेताओं में से एक हो गये।
3. अल्लू अर्जुन - साउथ की इस हस्ती का नाम उन अभिनेताओं में लिया जाता है जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में हिट हो जाती है। इन्होंने अपने कैरियर में दर्जनों हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में की है लेकिन आज भी इनकी फिल्मों की लिस्ट एक भी फ्लॉप फिल्म शामिल नही है। इनकी पहली फिल्म गंगोत्री है।
2. सारा अली खान - अभिनेता सैफ अली खान की लाडली सारा अली पॉपुलैरिटी में अपने पिता से भी दस कदम आगे है। फिल्म 'सिम्बा' के बाद से ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालो की संख्या करोड़ो-अरबों में पहुंच गई। इनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' थी।
1. रश्मिका मांडणा - रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री की युथ आइकॉन बन गई है। आज ये दक्षिण की सबसे डिमांडेड एक्ट्रेस है। बतादें की रश्मिका अबतक 7 फिल्मों में काम कर चुकी है। सारी ही फिल्में सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके अलावा भी यह 6 फिल्में साइन कर चुकी है। इनकी पहली फिल्म का नाम किरिक पार्टी है।
इनमे से आपका पसंदीदा स्टार कौन है हमें जरूर बताये। जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक एवं शेयर करें। ऐसी लगातार खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।







ConversionConversion EmoticonEmoticon