कमाल आर खान एक ऐसे अभिनेता है जिसे विवादों में रहना पसंद है। बॉलीवुड सितारों से पंगा लेना कमाल आर खान के लिए आम बात है। आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कमाल आर खान से जरा भी नहीं बनती। ऋषि कपूर से तो उनका छत्तीस का आंकड़ा चलता है।
ऋषि कपूर के साथ झगड़ा
ऋषि कपूर और कमाल आर खान के बीच ट्विटर पर जमकर आर्गुमेंट हुआ। इस झगड़े की शुरुआत Daddy of Kamaal KRK नाम के एक पेज की पोस्ट पर ऋषि कपूर के रिएक्शन के बाद हुई। ऋषि कपूर ने लिखा यह एक्टर अपनी जिंदगी में पूरी तरह फ्लॉप रहा है। यह फ्लॉप एक्टर खुद की तरह कचरा और गंदगी ट्वीट करता है। इसे अवॉइड करो। ऋषि कपूर के ट्वीट के बाद कमाल ने ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर को जिमी शेरगिल तक कह डाला। कमाल आर खान ने ऋषि कपूर को सड़कछाप, फैलियर और भी कई तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किया। बाद में ऋषि कपूर ने ट्विटर से कमाल आर खान के अकाउंट को बंद करने की मांग की थी।
कपिल शर्मा से लिया पंगा
कमाल आर खान और कपिल शर्मा के बीच ट्विटर युद्ध जब शुरू हुआ सब कमाल ने कपिल का मजाक बनाते हुए एक ट्वीट किया- नरगिस का एसएमएस- जब यशराज ने कहा मुझे कपिल शर्मा के साथ रोल करना है तो मैं चौक गई। लगता है यशराज भूल गए मुझे रणबीर के साथ कास्ट किया गया। ट्वीट पढ़कर कपिल शर्मा भड़क गए और उन्होंने लिखा अगर गट्स हैं तो मुझे फोन करके दिखा। अगर फेमस होना है तो कुछ करके दिखा। मेरे नाम का सहारा मत ले। मेरा थप्पड़ बहुत भारी है। कमाल आर खान ने रिप्लाई दिया कपिल भाई मैं डर गया। मैं बहुत कांप रहा हूं। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
जावेद जाफरी के बेटे को कहा डफर
जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी मलाल फिल्म से डेब्यू कर रहे थे। मिजान को ट्रोल करते हुए कमाल आर खान ने उन्हें डफर एक्टर कह दिया। कमाल आर खान को रिप्लाई देते हुए जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा विफल कलाकारों की निराश आवाज सामने आई है। जावेद जाफरी ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के नाम लिखते हुए कहा- मैं यहां वंशवाद का लाभ लेने वाले कलाकारों की सूची पोस्ट कर रहा हूं आमिर खान, सलमान खान, संजय दत्त, अजय देवगन और करीना कपूर ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने वर्षों तक दर्शकों को बुद्धू बनाया हैं।
मनोरंजन की खबरों के लिए हमें फॉलो करें एवं पोस्ट को लाइक शेयर करें धन्यवाद।



ConversionConversion EmoticonEmoticon