दोबारा शादी करने पर ट्रोल हो रही है यह एक्ट्रेस, कहा- 'मैं शादी नहीं कर सकती...'

 टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं. खबरों के मुताबिक जल्द ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ के साथ शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जी हाँ, वहीं अपनी शादी के लिए काम्या पंजाबी पूरी तरह तैयारी में लग गईं हैं. वहीं अब काम्या के शादी को लेकर लोगों के तरह तरह के बयान आ रहे हैं क्योंकि काम्या एक 40 साल की तलाशशुदा औरत है और उनकी 10 साल की बेटी है इसी के कारण लोग उन्हें भला-बुरा तक कह रहे हैं.


हाल ही में ऐसा बयानों को सुनने के बाद काम्या का कहना है कि, ''क्या मैं केवल इसलिए शादी नहीं कर सकती. 40 साल की उम्र में मैं दोबारा अपनी जिंदगी जी रही हूं मुझे फिर से प्यार का एहसास हुआ हैं.'' आपको बता दें कि काम्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच काफी अच्छी बॉन्डिग है और शलभ के साथ उनकी जोड़ी के काफी चर्चे है. दोनों की जोड़ी देखकर कुछ लोग तारीफ भी करते हैं लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें यह सब पसंद नहीं आ रहा है. आपको बता दें कि काम्या ने अपने करियर की शुरुआत शानदार शो से की, वहीं वह शो ''बनू मैं तेरी दुल्हन'' में सिंदूरा का किरदार निभा चुकी हैं.

इसी के साथ इस शो में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है. वैसे काम्या एक बेहद ही अच्छी एक्टर है और इसी के साथ वह रियालटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. काम्य जल्द ही शादी करने वाली हैं और इन दिनों वह शॉपिंग में व्यस्त हैं.
Previous
Next Post »