मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया जी के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे । जो 46 साल के हो चुके है। हाल ही में उनका बर्थडे था। इसी मौके पर यानी की 23 जुलाई को अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट अपने पत्नी के साथ करते नजर आए।बता दे कि हिमेश रेशमिया इस मौके पर अपनी धर्म पत्नी यानी कि सोनिया कपूर के साथ सिदि्धविनायक मंदिर दोनों साथ मे पहुंचे।
आप इन तस्वीरों मे देख सकते हैं की हिमेश रेशमिया व्हाइट पैंट-शर्ट और पिंक कलर के ब्लेजर मे बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं पत्नी सोनिया की बात करें तो वह पिंक कलर के सलवार सूट मे काफी खूबसूरत नज़र आ रही थी।
हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में अपना अहम स्थान रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हिमेश रेशमिया अक्सर अपनी खूबसूरत पत्नी सोनिया कपूर के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं।
आपको बताना चाहेंगे कि सोनिया कपूर हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी कोमल को साल 2017 में तलाक दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में सोनिया कपूर से शादी की है।
हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के मशहूर सिंगर है इस बात को तो आप सभी लोग जानते हैं। लेकिन उनकी पत्नी सोनिया कपूर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने 90 के दशक में छोटे बजट की कुछ फिल्मों में काम किया है और वह टेलीविजन अभिनेत्री भी रही है।
दोस्तो, आपको हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी की यह तस्वीरें कैसी लगी ? आपकी राय हमें नीचे कमेंट में बताइए और अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक कीजिए और हमारे चैनल को फॉलो करना ना भूले ,धन्यवाद।



ConversionConversion EmoticonEmoticon