परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा एक शो पर गई थी जहां पर उन्होंने कहा कि वह एक शादीशुदा अभिनेता को पसंद करती है।
दरअसल परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनकी आने वाली फिल्म "जबरिया जोड़ी" के प्रमोशन के लिए टीवी के मशहूर शो "द कपिल शर्मा शो" पर गए थे। जहां पर उन्होंने कपिल शर्मा के साथ मिलकर खूब मस्ती की है। इसी दौरान कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि वह इस बॉलीवुड अभिनेता के साथ अपनी "जबरिया जोड़ी" बनाना चाहेंगी? परिणीति चोपड़ा ने जवाब दिया कि "यदि मुझे मौका मिला तो मैं यकीनन सैफ अली खान को किडनैप करना चाहूंगी मैं उनके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाना पसंद करूंगी"।
सैफ अली खान ने अपने अब तक के करियर मे कई ऐसी फिल्मों मे काम किया है, जो फैंस को खूब पसंद आई है। फिलहाल सैफ की उम्र अब 48 साल हो चुकी है। सैफ ने अपने अब तक के करियर मे दो शादियां की है। सैफ की पहली शादी साल 1991 मे अमृता सिंह के साथ हुई थी, लेकिन साल 2004 मे यह दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2012 मे सैफ की दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से हुई है
दोस्तों ,आपको क्या लगता है परिणीति चोपड़ा के साथ जबरिया जोड़ी में कौन होना चाहिए था? आपकी राय हमें नीचे कमेंट में बताइए और अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक कीजिए और हमारे चैनल को फॉलो करना ना भूलें ,धन्यवाद।




ConversionConversion EmoticonEmoticon