साउथ फिल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है. टॉलीवुड आज बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है. साउथ की फिल्में न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में देखी जाती हैं. इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई भी साउथ की फिल्में ही करती हैं. ऐसे में कमाई के मामले में भला साउथ की अभिनेत्रियां कैसे पीछे रह सकती हैं. जी हां, साउथ की हीरोइनों को कम मत समझिएगा. यहां की कुछ अभिनेत्रियां तो दीपिका, कटरीना और प्रियंका से भी ज्यादा फीस लेती हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपको साउथ की 6 ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा खूबसूरत हैं और अपने काम के लिए मोटी रकम वसूलती हैं.
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद साउथ की सबसे ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्री हो गयी हैं. आज इस अभिनेत्री के करोड़ों फैंस हैं. अनुष्का ने साउथ की कुछ मशहूर फिल्मों जैसे लिंगा, रुद्रमादेवी, सिंघम 2, भागमती आदि में काम किया है. अनुष्का दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. वह एक फिल्म के लिए 2.5 से 3 करोड़ की मोटी रकम लेती हैं.
प्रियामणि
प्रियामणि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं. वह साउथ सिनेमा में कई सालों से एक्टिव हैं. आज उनके खाते में एक से एक सुपरहिट फिल्में हैं. प्रियामणि अब तक तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. प्रियामणि की भी खूबसूरती देखते ही बनती है और यह भी एक फिल्म करने के लिए 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक की मोटी फीस वसूलती हैं.


ConversionConversion EmoticonEmoticon