इन दिनों सलमान खान अपने नए वीडियो सॉन्ग तेरे बिना को लेकर चर्चा में हैं। 12 मई को रिलीज इस सॉन्ग में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आईं। सलमान के इस सॉन्ग को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसकी शूटिंग उनके फार्म हाउस पर की गई है। लेकिन, अब कुछ अफवाहों को लेकर सलमान खान परेशान हैं। इसे लेकर उन्होंने लोगों को आगाह किया है।
दरअसल, यह अफवाहें उड़ रही हैं कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने एक कास्टिंग एजेंट रखा है, जो यह काम कर रहा है। जब यह बात सलमान को पता चली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।
सलमान ने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'ना तो मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स, अभी किसी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। हमने अपनी आने वाली किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग एजेंट हायर नहीं किया है। अगर इस संबंध में आपको कोई भी मैसेज या ईमेल मिलता है तो इस पर भरोसा ना करें। अगर गलत तरीके से कोई मेरे नाम या सलमान खान फिल्म्स का इस्तेमाल कर रहा है तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मत करो अफवाहों पर भरोसा'।

ConversionConversion EmoticonEmoticon