सलमान खान मुझसे शादी कर रहे हैं', जानिए जरीन खान ने क्यों कही ये बात

 बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बॉलीवुड का गॉडफादर कहा जाता है. उन्होंने अपने करियर में अब तक न जाने कितने ही कलाकारों को लॉन्च किया है और तमाम ऐसे हैं जिनका करियर हाशिए पर आ जाने के बाद उन्होंने उन्हें रीलॉन्च किया है. एक्ट्रेस जरीन खान भी उन एक्ट्रेसेज में से हैं जिन्हें सलमान फिल्म वीर के जरिए बॉलीवुड में लाए थे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए.

  

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब जरीन से पूछा गया कि वह अपने बारे में एक ऐसी कौन सी अफवाह है जो उड़ाना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी कि उनकी सलमान खान के साथ शादी की अफवाह उड़े.

बता दें कि जरीन खान सलमान खान की गर्लफ्रेंड हैं, ऐसी अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं. सलमान खान न सिर्फ जरीन को बॉलीवुड में लाए थे बल्कि उनका वेट भी कम कराया था.
Previous
Next Post »