
3. आंखें 2 - साल 2002 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म आंखें की सीक्वल फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे है. आपको बता दे कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और सनी देओल जैसे दो बड़े सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में सनी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे.
2. मुंबई सागा - अंडरवर्ल्ड पर बन रही फिल्म मुंबई सागा अगले साल रिलीज होने वाली है. भूषण कुमार के निर्माण और संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी एक साथ नजर आने वाले है. यह फिल्म 19 जून 2020 को रिलीज की जाएगी.
1. रामायण - फिल्म छिछोरे के बाद नितेश तिवारी बड़ी बजट की फिल्म रामायण बनाने वाले है. इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. बता दे कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रभास जैसे बड़े सुपरस्टार को कास्ट करने की बात हो रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन "भगवान राम", प्रभास "रावण" और दीपिका पादुकोण "माता सीता" का रोल कर सकते है. अगर इस स्टारकास्ट के साथ फिल्म बने तो यह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है.
ConversionConversion EmoticonEmoticon