ये 7 अभिनेता बिलकुल अपने पिता की तरह एक्टिंग करते है, नंबर 1 की जोड़ी है सुपरहिट

 7. टाइगर श्रॉफ - इस वॉर जैसी बड़ी हिट फिल्म देने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ न केवल अपने पिता की तरह दिखते है बल्कि उनकी तरह एक्टिंग भी करते है. टाइगर का एक्सप्रेशन हूबहू उनके पिता की कार्बन कॉपी लगती है.


6. जावेद जाफरी - भले ही सोलो फिल्म में जावेद जाफरी का करियर सफल नहीं हो पाया है लेकिन मल्टीस्टारर में उनका करियर सफल है. खासकर उनका कॉमिक स्टाइल लोगों को पसंद आता है. आपको बता दे कि जावेद जाफरी का कॉमिक स्टाइल बिलकुल उनके पिता जगदीप की तरह है.

5. अखिल अक्किनेनी - साउथ फिल्म इंडस्ट्री यंग स्टार अखिल अक्किनेनी को फिल्म 'हेलो' की वजह से हिंदी दर्शकों में भी पहचान मिली है. अखिल बिलकुल अपने नागार्जुन की तरह एक्टिंग करते है. खासकर अखिल का स्टाइल बिलकुल उनके पिता से मिलता जुलता है.

4. ऋतिक रोशन - ऋतिक रोशन दिखने में बिलकुल अपने पिता की तरह है लेकिन एक्टिंग में भी ऋतिक रोशन बिलकुल अपने पिता की तरह ही है. अगर आपने राकेश रोशन की फिल्में देखी होंगी तो आपको पता होगा कि ऋतिक रोशन का एकिंग स्टाइल बिलकुल उनके पिता की तरह है.


3. ध्रुव - यंग स्टार ध्रुव के लिए उनके पिता विक्रम की तरह एक्टिंग करना काफी मुश्किल होगा लेकिन ध्रुव अपनी पहली फिल्म आदित्य वर्मा में काफी कोशिश करते नजर आ रहे है. अगर आपने फिल्म आदित्य वर्मा में ध्रुव की एक्टिंग देखी होगी तो आपको उनमे विक्रम की झलक जरूर देखने को मिलेगी.


2. करण देओल - इस साल सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' के जरिये बॉलीवुड डेब्यू किया है. करण देओल भले ही चोक्लेटी हीरो की तरह दिखते है लेकिन वो बिलकुल अपने पिता की तरह एक्टिंग करते है. खासकर गुस्से वाले सीन में करण देओल और सनी देओल में कोई अंतर नहीं दिखता है.


1. राम चरण - राम चरण जब जब अपने पिता के साथ साथ स्क्रीन पर दिखे है तब तब उनकी जोड़ी फिल्म में सुपरहिट हुई है. राम चरण स्टाइल से लेकर एक्टिंग तक बिलकुल अपने पिता चिरंजीवी की तरह है. आपको बता दे कि चिरंजीवी एक जमाने में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार रह चुके है और आज भी उन्हें फिल्मों में बतौर हीरो काम करते देखा जाता है.
Previous
Next Post »