
इब्राहिम के वीडियोज आने के बाद सभी उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। तो हाल ही में सारा से उनके भाई के बॉलीवुड एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इब्राहिम बॉलीवुड में आना चाहता है, लेकिन पहले वह अपनी पढ़ाई पूरी करेगा। इसके बाद ही वह प्रोफेशनल एक्टर बनने के बारे में सोच सकता है।'
सारा ने भाई के बारे में बताते हुए कहा कि वह फिल्म की पढ़ाई करने के लिए पहले विदेश जाएंगे, उसके बाद तय करेंगे कि कब उन्हें एंट्री करनी है।
सारा से फिर पूछा गया कि क्या वह अपने भाई को लॉन्च करेंगी तो उन्होंने कहा, 'मझे नहीं पता मैं उसे लॉन्च करूंगी या नहीं। ये एक ऑप्शन हो सकता है, लेकिन फिल्मी करियर काफी बड़ा होता है। वैसे इब्राहिम फिल्मों में आने के लिए काफी एक्साइटेड है।'
एक इंटरव्यू में इब्राहिम ने बहन सारा को लेकर कहा था, 'हम दोनों के बीच में करीब 5 साल का अंतर है, लेकिन हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हल पल को खुलकर जीते हैं। हम दोनों एक दूसरे के दोस्त भी हैं।'
ConversionConversion EmoticonEmoticon