
स्मृति खन्ना ने शेयर की अपनी नन्ही परी की नई तस्वीर, कैप्शन के जरिए जाहिर किया मां बनने का सुख
रूपाली जायसवाल
'मेरी आशिकी तुम से ही' फेम स्मृति खन्ना हाल ही में 15 अप्रैल को मां बनी हैं, पेरेंट्स बनने के बाद से ही स्मृति और उनके हसबैंड गौतम गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब स्मृति ने अपनी और अपनी बेटी के साथ की एक बेहद प्यारी पिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। इस तस्वीर में स्मृति नन्ही परी को किस करती नज़र आ रही हैं और इस दौरान स्मृति के चेहरे की खुशी भी साफ देखी जा सकती है।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए स्मृति ने काफी प्यारा कैप्शन दिया है। स्मृति ने लिखा-"तुम जिस दिन इस दुनिया में आई, वैसा दिन आज तक मेरी लाइफ में नहीं आया... मुझे अपनी मां के तौर पर चुनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं आपसे प्यार करने और अपनी अंतिम सांस तक आपकी रक्षा करने का वादा करती हूं।"
ConversionConversion EmoticonEmoticon