इस शो में नजर आ सकती है सिडनाज की जोड़ी, एकता कपूर ने फैंस से पूछा सवाल

 

छोटे परदे के विवादित शो बिग बॉस 13 के प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी लोगों के बीच काफी मशहूर है। इस शो में आने के बाद इन दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमिस्ट्री, इनकी प्यारी भरी नोक झोंक, रूठना मनाना बहुत सारी बाते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। यही कारण है कि इस बार ​का बिग बॉस काफी पसंद किया गया था। अच्छी खासी टीआरपी भी हासिल की थी।

हालांकि बिग बॉस 13 में आने के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस उनको फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। दोनों के फैंस ये चाहते है कि एक बार फिर से दोनों ​किसी फिल्म या फिर वेब सीरीज या शो में नजर आए। तो ऐसे में दोनों को लेकर एक खबर सामने आई है। इस वक्त की आई ताजा खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की सुपरहिट जोड़ी एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में नजर आ सकती है।

इस सीरीज में ये दोनों एक कपल के किरदार में होने वाले है। टीवी क्वीन एकता कपूर के शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल ने लोगों को काफी पसंद आया था।

जिसमे मुख्य किरदार के रूप में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी नजर आए थे। इसकी शानदार सफलता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया गया था।
Previous
Next Post »