क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही राजनीति की भी अपनी एक अलग ही दुनिया है। ऐसे में कई क्रिकेटर और बॉलीवुड कलाकारों ने इसमें नाम बनाया है। तो आज हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे अभिनेताओं के नाम बतायेंगे जो आज राजनीति भी कर रहे है।

5. परेश रावल - एक तरफ इन्होनें फिल्म दिलवाले में खलनायक का किरदार निभाया तो दूसरी तरफ हेरा फेरी में बाबूराव के नाम से एक कॉमेडियन के तौर पर लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बतादें की यह मल्टी टैलेंट अभिनेता फिलहाल अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।
4. राज बब्बर - राज बब्बर एक हिंदी और पंजाबी फिल्म अभिनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित राजनीतिज्ञ हैं। वह लोकसभा के तीन बार सदस्य और भारतीय संसद के ऊपरी सदन के दो बार सदस्य रहे हैं। यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।
3. शत्रुघ्न सिन्हा - इन्होंने बिहार की पटना साहब सीट की लड़ाई में शेखर सुमन को हराकर राजनीति में प्रवेश किया। अटल बिहारी की सरकार में यह 2004 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (2003-04) और शिपिंग के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे। 2009 में 15 वीं लोकसभा में चुने गए और 2014 में फिर से चुने गए।
2. मिथुन चक्रवर्ती - गौरंग चक्रवर्ती को उनके मंच नाम मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन दा से बेहतर जाना जाता है। यह एक भारतीय फिल्म अभिनेता, गायक, निर्माता, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं।
1. सनी देओल - बॉर्डर और माँ तुझे सलाम जैसी देशभक्ति फिल्मों के हीरो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके है। पंजाब के गुरदासपुर से लड़ते हुए सनी देओल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon