अपनी कैरियर की शुरुआत बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मोहोबत्ते' से की और फिर ज़हर और फ़रेब जैसी फिल्मों से कैरियर में उड़ान भरी। जी हां हम बात कर रहे है जानीमानी बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के बारे में! फ़िल्मों के अलावा शमिता 'खतरों के खिलाड़ी' में करतब, 'बिग बॉस' की सदस्य एवं 'झलक दिखलाजा' में परफॉर्म भी कर चुकी है।
बहन थी सुपरहिट
शमिता बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्री थी। उन्होनें बॉलीवुड सारे बड़े दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। हालांकि वर्ष 2009 में इन्होनें बिज़नेस-मैन टाइकून राज कुंद्रा से शादी कर ली और एक्टिंग कैरियर से दूरी बना ली। वैसे आज भी शिल्पा दर्जनों प्रोडक्ट्स की ब्रांड अम्बेसडर है। इतना ही आज यह सुपर डांसर जैसे डांस शो में जज भी है। इन सबके अलावा यह अपने पति राज कुंद्रा के साथ बिज़नेस में हाथ बंटाती है।
आज नही मिल रहा है फिल्मों में काम
बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से बहुत नाम कमाया और शादी के बंधन में बंध गई लेकिन शमिता आज भी कुंवारी है। करीब 12 सालो से इन्होनें एक भी बॉलीवुड फिल्म नही की है। बतादें की आखरी बार यह फ़िल्म 'कैश' में नजर आई थी। तबसे इन्हें कोई भी बॉलीवुड फ़िल्म में काम नही मिला है।
खूबसूरती देखकर नजर न हटे
इनका जन्म 2 फरवरी 1979 को हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि शमिता 40 साल की हो चुकी है और आज भी बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती है। फिल्मों से दूर रहकर भी इन्होनें हार नही मानी और अपनी फिटनेस को काफी संभाल कर रखा है।
शमिता शेट्टी के बारे में आपकी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। ऐसी खबरों के लिए मैं फॉलो करें। पोस्ट को लाइक एवं शेयर जरूर करें।



ConversionConversion EmoticonEmoticon