यह लोकप्रिय अभिनेत्री आज है 354 करोड़ की मालकिन,रह चुके है आठ से भी ज्यादा अफेयर्स

 बॉलीवुड में कई गुमनाम अभिनेत्रियां आई और चली गई लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ही नाम कमा पाई। वैसे तो यह लिस्ट असीमित है लेकिन इनमें कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जो आज बॉलीवुड पर राज करती है। इन्हीं में से एक नाम बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी है।

33 वर्षीय दीपिका पादुकोण का जन्म जनवरी 1986 में हुआ था। बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक रखने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में एक कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी। हालांकि बॉलीवुड में इन्हें पहला ब्रेक फिल्म 'ओम शांति ओम' से मिला था। यह फिल्म सुपरहीट हुई और दीपिका के कैरियर ने उड़ान भरी।
इसके बाद इन्होंने हाउसफुल, कॉकटेल और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों से अपना टैलेंट दिखाया और फिर पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल कर ली। आज दीपिका वह अभिनेत्री है जो बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एवं भारत की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैंस है। पर्सनल लाइफ की बात करे तो दीपिका के 8 से भी ज्यादा अफेयर्स रह चुके है।
गौरतलब है कि इन दिनों दीपिका फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में व्यस्थ है। यह फिल्म एसिड अटैक से पीड़ित एक आम लड़की लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दीपिका, लक्ष्मी के किरदार में दिखाई देगी। रिपोर्ट की माने तो यह फ़िल्म जनवरी 2020 तक रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएगी
Previous
Next Post »