आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का दरवाजा हर किसी के लिए खुला है। यहां हर साल हमें फिल्मों में नए चेहरे देखने को मिलते हैं लेकिन इनके बीच कुछ हस्तियां ऐसी भी है जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी और हमारे सामने बाल कलाकार के रूप में उभरकर सामने आये। इन्ही में से एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी है।
भारत की इस अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। अपने इस सफर में इन्होनें कई बॉलीवुड फिल्में की जिनमें 'आबरा का डाबरा', 'कोई मिल गया' और 'हम कौन है' जैसी फिल्में शामिल है। बाल कलाकार के तौर पर हंसिका को बॉलीवुड में काफी ज्यादा पसंद किया गया लेकिन मुख्य अभिनेत्री के रूप में यह सफल नही हो पाई। अब इन्हें बॉलीवुड में काम नही मिलता है।
28 वर्षीय हंसिका का जन्म अगस्त 1991 में हुआ था। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली हंसिका ने बॉलीवुड से दूर होकर साउथ फिल्म इन्डस्ट्री में जगह बना ली है। इन्होनें साउथ में कई बड़ी बड़ी फिल्में और कई दिग्गज अभिनेताओ के साथ काम किया है। वर्ष 2014 में इन्हें मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस से भी नवाजा गया था। इतना ही नही बल्कि आज हंसिका साउथ की टॉप 10 महंगी अभिनेत्रीयो में भी गिनी जाती है।
हंसिका जेड ब्लैक, विरुदीनगर टर्न्स पिंक जैसी ब्रांड की अम्बेसडर रह चुकी है। कई फिल्में और कमर्शियल के चलते वर्ष 2019 में Top Planet Info के मुताबिक आज यह 4 मिलियन डॉलर अर्थात 28 करोड़ की एक लोती मालकिन है।
हंसिका मोटवानी के बारे में आपकी राय क्या है? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। ऐसी ही खबरो के लिए हमें फॉलो करें। पोस्ट को लाइक एवं शेयर जरूर करे। धन्यवाद



ConversionConversion EmoticonEmoticon