जब शाहरुख खान से नाराज हो गयी थी ऐश्वर्या राय की सास, जानिए नाराजगी की वजह

'किंग खान' यानी कि शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय के साथ कई फिल्मों में काम किया है । शाहरुख और ऐश्वर्या ने 'देवदास', 'जोश', 'मोहब्बतें' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वैसे तो शाहरुख खान ऐश्वर्या के अच्छे दोस्त हैं लेकिन सलमान से लड़ाई के दौरान शाहरुख से ऐश्वर्या को लेकर कुछ गलत कमेंट कर दिया था, जिससे ऐश्वर्या की सास नाराज हो गई थीं और उन्होंने शाहरुख को थप्पड़ मारने की बात तक कह दी थी।
ऐश्वर्या पर कमेंट करने के बाद ऐश्वर्या, शाहरुख से नाराज हो गयीं थीं और उन्होंने करीब 6 साल तक शाहरुख से बात नही की थी। इसी बात से ऐश्वर्या की सास जया बच्चन भी शाहरुख से नाराज हो गई थीं।
जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि शाहरुख से उन्हें अभी तक मिलने का मौका ही नहीं मिला। इस विवाद के बारे में वो शाहरुख से जल्द ही बात करने वाली थीं। इसके साथ ही जया ने कहा था, 'मैं उसे वैसे ही थप्पड़ मार देती जैसे मैं अपने बेटे को मारती हूं। मेरा शाहरुख से बड़ा ही आत्मीय रिश्ता है।'
दरअसल, 16 जुलाई 2008 को कैटरीना कैफ का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी शाहरुख खान और सलमान खान भी पहुंचे थे। पार्टी में सलमान और शाहरुख खान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि शाहरुख ने सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के रिलेशन पर कमेंट किया जिससे सलमान खान और शाहरुख के बीच झगड़ा हो गया ।
Previous
Next Post »