अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं ऐसे में उन्हें कई बार जिम जाते हुए देखा जाता है लेकिन इस बार उनके साथ उनकी देवरानी सीमा खान को भी जिम के बाहर स्पॉट किया गया है । हाल ही में जिम के बाहर कैजुअल वियर में दोनों का स्टनिंग लुक देखने को मिला। जिसमें दोनों एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
इस दौरान सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा जिम के बाहर ब्लैक स्किन फिट आउटफिट में कूल नजर आई। मलाइका ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ कट्स वाली ब्लैक जॉगिंग वियर पहनी हुई थी, साथ में कैजुअल वियर में नो मेकअप लुक के साथ बालों की पौनी टेल रखी हुई थी । ब्लैक गॉगल्स में मलाइका अरोड़ा बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थीं।
दूसरी ओर मलाइका की देवरानी सीमा खान भी ग्रीन टी-शर्ट एंड ब्लैक जॉगिंग में बहुत ही हॉट लग रहीं थीं । इस लुक को कम्पलीट करने के लिए सीमा ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था साथ में चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉगल्स लगाए हुए थे । सीमा ने एक ब्लू कलर का पर्स कैरी किया हुआ था । इस दौरान दोनों देवरानी जेठानी अपने अपने लुक में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं।
आपको बता दें सीमा खान सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी है जबकि मलाइका सलमान के छोटे भाई अरबाज खान की पत्नी थीं लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है। अरबाज खान से तलाक लेने के बावजूद भी सीमा खान और मलाइका अरोड़ा हमेशा साथ रहती हैं ।





ConversionConversion EmoticonEmoticon