समय बड़ा बलवान है। कब कौन रंक से राजा बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी जिंदगी इंडियन आइडल ने पूरी तरह बदल दी। इंडियन आइडल कई लोगों को अपने सपने पूरे करने में मदद कर रहा है तो वहीं यह शख्स इंडियन आइडल का विनर बने बगैर ही हीरो बन गया है।आइए जान लेते हैं।
दोस्तों हम जिस शख्स की बात कर रहे हो उसका नाम दिवस नायक है। दिवस नायक झारखंड के रहने वाला है। 5 साल पहले वह अपना घर छोड़कर मुंबई रहने लगे थे। अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा लिए वह मुंबई में छोटे-मोटे काम करने लगे। अपना गुजारा करने के लिए दिवस नायक मुंबई में एक कैंटीन में काम करने लगे जहां वह लोगों के झूठे बर्तन धोते थे।
सुपर 30 में बनाई जगह लेकिन..
दिवस नायक ने अपनी सुरीली आवाज से जजेस का दिल जीत लिया और वह सुपर 30 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। हालांकि दुख की बात है कि दिवस नायक अब शो के बीच से ही बाहर हो चुके हैं। फाइनल तक अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। शो से बाहर होने के बाद जज नेहा कक्कड़ ने दिवस नायक को 1 लाख रुपए दिए और हवाई जहाज से सफर करने को कहा।
घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
जैसे ही दिवस नायक अपने शहर रांची पहुंचे तो उनका स्वागत किसी हीरो की तरह किया गया। लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई वहीं कई लोग उनका ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आए। अब दिवस नायक को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अटेंडेंट की जॉब मिल गई है। अब दिवस नायक अगले साल इंडियन आइडल की तैयारी के लिए जी-जान से जुट गए हैं।
मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी खबरों के लिए हमें फॉलो करें एवं पोस्ट को लाइक शेयर करें धन्यवाद।



ConversionConversion EmoticonEmoticon