बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन पर किसी न किसी वजह से पुलिस केस लग चुका है तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी। दोस्तों आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस केस दर्ज हो चुका है। आइए जान लेते हैं इन सितारों के बारे में। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो प्लीज हमें फॉलो करें।
3. रेमो डिसूजा
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सतेंद्र त्यागी नाम के एक शख्स ने रेमो डिसूजा के खिलाफ 2016 में सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल रेमो डिसूजा ने 2013 में अमर मस्ट डाई नाम की एक फिल्म बनाई थी जिसमें राजीव खंडेलवाल और जरीन खान मुख्य भूमिका में थे। रेमो ने सतेंद्र त्यागी से उनकी फिल्म में पैसे लगाने पर पैसे डबल होने की बात कही थी। सतेंद्र ने फिल्म में 5 करोड़ रुपए लगा दिए। फिल्म बनने के बाद रेमो ने पूरे पैसे नहीं लौटाए जिसके बाद सतेंद्र ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। बता दें कि मामला कोर्ट में लंबित है।
2. प्रशांत नारायणन
प्रशांत नारायणन बॉलीवुड फिल्म मर्डर 2 में लीड रोल में नजर आ चुके हैं। प्रशांत पर धोखाधड़ी की शिकायत करने वाले मलयालम फिल्मों के डायरेक्टर थॉमस पैनिकर हैं जिनकी फिल्म में प्रशांत ने अभिनय किया था। थॉमस ने आरोप लगाया फिल्म के दौरान वह एक दूसरे को जानने लगे थे। प्रशांत ने उन्हें उनकी पत्नी के पिता की मुंबई स्थित कंपनी में निवेश करने के लिए बोला जिसके बाद थॉमस ने 1.20 करोड़ रुपए का निवेश किया। बाद में थॉमस को पता चला उनके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने प्रशांत और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
1. राजपाल यादव
अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले अभिनेता राजपाल यादव पर भी धोखाधड़ी का केस लग चुका है। बता दें कि राजपाल यादव ने एक फिल्म बनाई थी अता पता लापता। जिसके लिए उन्होंने एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपए लिए थे। फिल्म बन गई लेकिन राजपाल ने उधारी की रकम नहीं चुकाई। कोर्ट के बार बार आदेश भेजने के बाद भी राजपाल अदालत में उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में अदालत ने उन्हें 3 महीने की जेल की सजा सुनाई थी।
मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी खबरों की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें। पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें धन्यवाद।



ConversionConversion EmoticonEmoticon