अभिनय की दुनिया में काम करने वाले सितारे किसी ना किसी वजह से विवादों में फंस जाते हैं। लिस्ट उठा कर देखे तो ऐसे कई सितारे मिल जाएंगे जिन्हें का नाम किसी न किसी विवाद में फंस चुका है। दोस्तों आज हम आपको छोटे पर्दे पर काम करने वाली एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं जिस पर पैसों की धोखाधड़ी और इवेंट मैनेजर को धमकाने का आरोप लगा था।
दोस्तों हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे की अभिनेत्री करिश्मा तन्ना की। करिश्मा तन्ना को छोटे पर्दे पर निभाए नागिन किरदार से बहुत पहचान मिली। करिश्मा 2008 के बिग बॉस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं थीं। करिश्मा ने बॉलीवुड फिल्म दोस्ती फ्रेंड्स फॉर एवर से डेब्यू किया था। वह कन्नड़ फिल्म आई एम सॉरी में भी नजर आ चुकी हैं।
स्विट्जरलैंड में छुट्टी मना रही हैं
इन दिनों करिश्मा तन्ना स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।
पैसों की धोखाधड़ी का लगा आरोप
एक इवेंट मैनेजर मानस कात्याल ने करिश्मा पर पैसों की धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के लिए नोटिस भेजा था। बता दें कि मानस ने करिश्मा तन्ना को एडवांस में 10 लाख रुपए रुपए का पेमेंट कर दिया था लेकिन करिश्मा इवेंट में शामिल नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें 10 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। पैसों की भरपाई के लिए मानस ने करिश्मा को नोटिस भेजा तो उन्होंने मानस को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया।



ConversionConversion EmoticonEmoticon