सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: बिन बुलाए पुलिस स्टेशन पहुंचा ये शख्स, कहा- मेरे पास सबूत है

 सुशांत सिंह राजूपत सुसाइड केस में पुलिस की जांच में अब तक उनके सभी करीबी और प्रोफेशनल तौर पर जुड़े लोगों से बात हो चुकी है। उन सभी के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। इनमें से भी कई लोग ऐसे हैं जिनसे पुलिस ने एक नहीं बल्कि तीन से अधिक बार पूछताछ की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साफ कहा गया है कि सुशांत का निधन फांसी लगातर दम घुटने से हुआ है। पुलिस बीते एक वीक से अधिक इस केस में ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुशांत के सुसाड की वजह क्या है।
क्योंकि एक्टर ने अपने पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त संदीप सिंह ने अचानक पुलिस स्टेशन काफी अहम बात की है।
मीडिया से बातचीत में संदीप ने कहा है कि उनके पास काफी कुछ कहने के लिए जिसे वह सही समय पर बतायेंगे।

संदीप सिंह का दावा
संदीप सिंह वहीं हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले ये खुलासा किया था कि सुशांत उनके साथ मिलकर वंदे भारतम नाम से एक फिल्म का निर्माण करने वाले थे। संदीप पुलिस से मिलने अचानक गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब पहुंचे।


संदीप ने कहा समय आने पर बात करेंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने संदीप सिंह को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया था। उन्हें किसी भी तरह का समन जारी नहीं किया गया। वे खुद अपना बयान दर्ज करवाने आए थे। संदीप सिंह ने मीडिया से बात में कहा कि समय आने पर वह इस बारे में बात करेंगे।


मेरे पास बहुत कुछ है कहने को
संदीप ने ये भी कहा कि मेरे पास बहुत कुछ है कहने को जिसकी जानकारी मैं जल्द ही मुंबई पुलिस को दूंगा। मुझे कुछ बातें पुलिस को बतानी थी मैंने उन्हें जानकारी दे दी है।
Newest
Previous
Next Post »