कंगना रनौत ने शेयर की स्टार किड्स की थ्रोबैक फोटो, करण जौहर को जमकर लगाई फटकार

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह रापजूत के निधन से बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कुछ सेलेब्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत भी नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात हमेशा से रखती आई है। इस बीच ट्विटर पर #पापा हैं ना ट्रेंड कर रहा है। इसी हैशटैग के साथ एक यूजर ने आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सारा अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की पुरानी तस्वीर शेयर की है।

अब इस पोस्ट को लेकर कंगना रनौत ने प्रोड्यूसर करण जौहर पर जमकर निशाना साधा है। ट्विटर पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, कुछ लोग कह रहे हैं कि ये बॉडी शेमिंग है।
नहीं यह नहीं है। ये रियलिटी चैक है मूवी माफिया के लिए। करण जौहर जैसे लोग जो कहते हैं कि अगर आउटसाइडर्स स्टारकिड्स जितने टैलेंटेड और गुड लुकिंग नहीं है तो ये उनकी गलती नहीं है। लोगों को जागने की जरूरत है।

Previous
Next Post »