देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी (Coronavirus Epidemic) की एंट्री के बाद देश भर में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) ने लोगों के व्यवसाय, काम और जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है. लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के पलायन से हर कोई वाकिफ है. लॉकडाउन के बीच काम से हाथ धो बैठे प्रवासी मजदूर आर्थिक तंगी के चलते पैदल ही अपने घरों को चल पड़े. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इन मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया. इस बीच कई एक्टर्स के आर्थिक तंगी से जूझने की भी खबरें सामने आईं. आशीष रॉय से लेकर राजेश करीर सहित और भी कई एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए मदद भी मांगी.
Times Of India से बात करते हुए एक्टर ने बताया कि 'हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से मैं पिछले 8 महीने से बेरोजगार बैठा हूं. साल भर में करीब 3 बार मुझे पीलिया हो चुका है और यही कारण है कि मेरे हाथ से 'मुझसे शादी करोगे' भी निकल गया.'
ConversionConversion EmoticonEmoticon